
बरेली। थाना कैंट पुलिस ने गौवध के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को नकटिया नदी पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में गौवंशीय अवशेष मिलने पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 30 अगस्त को दो आरोपियों पैकर इल्मास वारसी खान और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे का वांछित आरोपी कठपुला पुल से गुजरने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो स्कूटी सवार आरोपी भागने लगा। फिसलन के कारण स्कूटी गिर गई और आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटा उर्फ राशिद (30), निवासी मीरपुर वाहनपुर, थाना बीसलपुर, पीलीभीत (हाल निवासी फरीदापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, बरेली) के रूप में हुई है।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, मोबाइल फोन तथा पशु वध में प्रयुक्त दो छुरियां सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Posts
वाराणसी में 40 साल के यूरोलॉजिस्ट ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव
बरेली: कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई
मायावती ने भतीजी दीपिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, परिवारवाद पर भी दो टूक