
टी-शर्ट देकर किया कांवड़ यात्रियों का स्वागत, सुरक्षा के साथ सौहार्द का दिया संदेश
बरेली। पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शेरगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शेरगढ़ थाना पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए अनूठी पहल करते हुए उन्हें टी-शर्ट वितरित कीं। पुलिस की इस पहल से कांवड़ यात्रियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रियों को टी-शर्ट भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस की ओर से किए गए इस सम्मान से यात्रियों ने भी खुशी जाहिर की और सुरक्षा एवं सेवा के लिए पुलिस की सराहना की।
सुरक्षा के साथ सौहार्द का संदेश
शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदित्य गौरव सहित थाना शेरगढ़ का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि पुलिस और कांवड़ यात्रियों के बीच विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी रहा। टी-शर्ट पाकर कांवड़ यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
शेरगढ़ पुलिस की यह पहल कांवड़ यात्रा के दौरान ‘सेवा, सुरक्षा और सम्मान’ का संदेश देती नजर आई।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल