
बरेली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बरेली के कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के तहत की गई। ईडी की दिल्ली से आई टीम ने पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कुल छह स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह बरेली के मारवाड़ीगंज स्थित आवास पर पहुंची। जांच के दौरान घर के दरवाजे बंद कर दिए गए और परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए गए। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्थानीय पुलिस की सहायता भी ली गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी जांच के दायरे में आने वाले व्यक्तियों और कंपनियों से जुड़े आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों पर की गई कार्रवाई का हिस्सा है। बरेली के अलावा लुधियाना, जालंधर, दिल्ली और नोएडा में भी ईडी ने तलाशी ली।
बताया जा रहा है कि कारोबारी आशुतोष अग्रवाल आई क्रस्ट स्टोर के मालिक हैं और चॉकलेट कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी का छापा।
- मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका में जांच।
- दिल्ली से आई ईडी टीम ने की कार्रवाई।
- पंजाब, दिल्ली-नोएडा और बरेली समेत छह स्थानों पर तलाशी।
- मोबाइल फोन जब्त कर दस्तावेजों की जांच जारी।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट