Categories

August 13, 2026

बरेली : भोजीपुरा में किराना व्यापारी की अपहरण कर चाकुओं से गोदकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के धौराटांडा में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। 60 वर्षीय किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव पुत्र चुन्नी लाल की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उनका खून से लथपथ शव विवियापुर रोड किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

परिजनों के अनुसार सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। करीब सात बजे एक ई-रिक्शा चालक ने परिजनों को दी सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के शरीर पर चाकुओं के कई गहरे घाव थे। बेटे का कहना है कि आरोपियों ने पहले फोन करके गांव से बाहर बुलाया अपहरण कर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के धौराटांडा निवासी मृतक के बेटे अर्जुन सिंह ने बताया गांव के रहने वाले लालाराम , संजीव और महेंद्र से जमीन का विवाद चल रहा है कई बार धमकी दे चुके है। अर्जुन सिंह का आरोप है कि सीताराम श्रीवास्तव सुबह घर से टहलने को निकले थे । विवियापुर रोड किनारे लालाराम , संजीव , महेंद्र और अन्य ने चाकू से गोदकर और गला काटकर सियाराम की हत्या कर दी एक ई रिक्शा चालक ने सूचना दी परिवार वाले घटना स्थल पहुंचे पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर भोजीपुरा थाना पुलिस और सीओ हाईवे देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए परिवार बालो ने तीन लोगों के नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author