Categories

August 13, 2026

बरेली , 22 महीने पुराने अपहरण मामले में बड़ा अपडेट, 6 संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र से करीब 22 महीने पहले लापता हुए युवक के अपहरण मामले में जांच तेज हो गई है। कोर्ट ने पांच नामजद आरोपियों समेत कुल छह संदिग्धों का दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। अब टेस्ट की तारीख तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मामला भमोरा के गांव रामपुरा बुजुर्ग निवासी 26 वर्षीय सचिन कुमार के लापता होने से जुड़ा है। परिजनों ने 27 मार्च 2025 को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि युवक का मोबाइल पीलीभीत में एक महिला के पास से बरामद हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने अजय, वीरेंद्र कुमार समेत पांच लोगों को नामजद किया था, जबकि एक अन्य संदिग्ध को भी जांच में शामिल किया गया है।

फिलहाल मामले की विवेचना कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट से सभी छह संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब पॉलीग्राफ रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

About The Author