
बरेली : जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत लालपुर चौराहे के पास बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिले हैं। निर्माणाधीन चार्जिंग सेंटर के प्लॉट पर देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार पर जानलेवा हमला कर दिया और प्लॉट में रखे जनरेटर के कीमती पार्ट्स खोलकर फरार हो गए। पीड़ित प्लॉट स्वामी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रात 2 बजे लाठी-डंडों से किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गार्डन सिटी थाना बारादरी निवासी अभिषेक परमार (पुत्र श्री गोविंद नारायण सिंह) लालपुर चौराहे के निकट अपने प्लॉट पर चार्जिंग सेंटर बनवाने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे हैं। प्लॉट की सुरक्षा के लिए उन्होंने लाल बहादुर (पुत्र नत्थू लाल, निवासी अहलादपुर) को चौकीदार के रूप में तैनात किया है।
दिनांक 5 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे तीन अज्ञात हमलावर प्लॉट में घुस आए। बदमाशों ने आते ही चौकीदार लाल बहादुर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।चौकीदार को पेड़ से बांधकर चले गए बदमास
चौकीदार को असहाय करने के बाद बदमाशों ने प्लॉट पर रखे जनरेटर की अल्टरनेटर कॉइल और अन्य उपकरण/पुर्जे खोल लिए और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में चौकीदार ने घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पुलिस और प्लॉट स्वामी अभिषेक परमार को दी।
पहचानने का दावा, पुलिस कार्रवाई की मांग
तहरीर में बताया गया है कि चौकीदार ने वारदात के दौरान तीनों बदमाशों को पास से देखा है और सामने आने पर वह उन्हें आसानी से पहचान सकता है। पीड़ित अभिषेक परमार ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर सौंपकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Posts
वाराणसी में 40 साल के यूरोलॉजिस्ट ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव
बरेली: कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई
मायावती ने भतीजी दीपिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, परिवारवाद पर भी दो टूक