Categories

September 25, 2026

बरेली: पेट्रोल पंप मालिक के बेटे पर ड्रग्स कारोबार में शामिल होने के गंभीर आरोप ,बरेली से लेकर झारखंड तक कारोबार 

बरेली। शहर में कथित ड्रग्स कारोबार को लेकर पेट्रोल पंप मालिक के बेटे का नाम चर्चा में है। आरोप है कि युवक लंबे समय से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है और उसने बरेली में। अपना अड्डा बना रखा है। एक नामी अपार्टमेंट में भी नशीले पदार्थों की कथित खरीद-फरोख्त किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के मुताबिक, कुछ ही वर्षों में युवक की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ है। आरोप है कि उसने लाखों-करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई और महंगी गाड़ियों का लगातार इस्तेमाल व बदलाव करता रहता है।

बरेली से लेकर झारखंड तक कथित ड्रग्स नेटवर्क फैला हुआ है। हालांकि, इन दावों और संपत्ति में हुई कथित बढ़ोतरी की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मामले को लेकर पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायत या साक्ष्यों के आधार पर जांच होती है तो कथित ड्रग्स नेटवर्क, संपत्ति और पैसों के लेन-देन को लेकर कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

About The Author