
बरेली । पुराना शहर, नवादा शेखान क्षेत्र में स्प्रिंगडेल स्कूल के पास स्थित एक मंदिर से सटे कूड़ा स्थल पर कथित तौर पर कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ईद के दिन बड़ी मात्रा में अवशेष मंदिर के पास डाले गए, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और तेज दुर्गंध फैल गई। लोगों का कहना है कि यह स्थान पहले से ही आसपास के मोहल्लों का कूड़ा डालने का केंद्र बना हुआ है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब हो गए।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक मंदिर के समीप इस तरह अवशेष फेंके जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू और अस्वच्छता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाने, अवशेषों के उचित निस्तारण की व्यवस्था करने और भविष्य में धार्मिक स्थलों के आसपास ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की है।

निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल