
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आगामी पर्वों यथा दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली आदि पर कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति सभागार में सम्पन्न हुई
बैठक में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी,जिस पर खराब सड़कें/मार्गों, सफाई व्यवस्था, खराब रोड लाइट आदि से सम्बंधित समस्याओं के बारे में बताया गया।जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को त्यौहरों से पूर्व कार्य करवाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं होगा और डीजे पर अशोभनीय गाने ना बजाएं जाएं तथा रामलीलाओं में अशोभनीय नृत्य आदि ना कराए जाएं। निर्देश दिए गये कि रावण के पुतले उतनी ही ऊँचाई के बनाए कि सुरक्षा मानकों का पालन हो सके।
बैठक में मंदिरों व मंदिरों को जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई आदि कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि झूलों की अनुमति अवश्य ली जाए,रावण दहन स्थल की बैरिकेडिंग अवश्य करा ली जाए तथा समस्त संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में अग्निशमन सम्बन्धी मानकों की दृष्टि से अवश्य निरीक्षण कर लिया जाए और फायर टेंडर की व्यवस्था भी रहे।
बैठक में निर्देश दिए गए कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा/रामलीला/दशहरा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं,कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने निर्देश दिए कि मार्गों के गड्ढे समस्त संबंधित विभाग नवरात्रि से पूर्व ठीक करा लें तथा विद्युत विभाग भी विद्युत तारों आदि को समय से ठीक करा लें और 10 अक्टूबर से विधुत विभाग का कंट्रोल रुम भी आरम्भ हो जाए।बैठक में निर्देश दिए गए कि डीजे पर निर्धारित ध्वनि से अधिक आवाज में बजाने पर कार्यवाही होगी और पुलिस प्रशासन द्वारा अराजक तत्वों से कठोरता से निपटेगा।

Related Posts
शिवा शर्मा हत्याकांड: नागपुर से गिरफ्तार हुईं मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, STF और लखनऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बरेली में नाबालिग की शादी कराने का आरोप, ग्राम प्रधान जुल्फिकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल से पुतले बनाने की परंपरा, उत्तराखंड तक के कई जिलों में होती है सप्लाई