
नोएडा। पत्रकार शालोनी सिंह उर्फ बबली रानी सिंह और अभिजीत सिंह से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच को 2 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख से थाना सूरजपुर स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह कदम मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मामले को लेकर दी गई शिकायत में संबंधित साक्ष्यों के साथ कथित छेड़छाड़ और साक्ष्यों के नष्ट होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद डीसीपी सेंट्रल, गौतमबुद्ध नगर के आदेश के तहत मामले की केस डायरी थाना बिसरख से थाना सूरजपुर स्थानांतरित की गई।
अब मामले की विवेचना सूरजपुर थाना स्तर से आगे बढ़ाई जा रही है। उपलब्ध दस्तावेजों, साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों की जांच की जाएगी।
जांच के दौरान यदि साक्ष्यों से छेड़छाड़ अथवा जांच को प्रभावित करने संबंधी कोई तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Posts
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, शहीद सूबेदार मेजर के बेटे समेत चार की मौत
बरेली : शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के तुड़वा दिए हाथ-पैर
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से