Categories

October 4, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, शहीद सूबेदार मेजर के बेटे समेत चार की मौत

सुलतानपुर। शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव देवरिया ले जा रही एंबुलेंस रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में शहीद के पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस  में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान, निवासी गैला दुबिधा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में शहीद के पुत्र गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह और चालक जसपाल सवार थे।

रविवार सुबह करीब 8:15 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर 79.6 के पास अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहीद के पुत्र गौरव सिंह और चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल राजन चौधरी और राम समुझ सिंह को इलाज के लिए पीपल कुमारगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने सम्मान के साथ रखा शहीद का पार्थिव शरीर

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर थाना परिसर में सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

About The Author