
लखनऊ। हजरतगंज थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर अपना आधिकारिक पक्ष जारी किया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला और उनके पति के खिलाफ पहले से ही थाने में फर्जी एनओसी के माध्यम से वेयरहाउस निर्माण के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना जारी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने विवेचना से बचने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने निरस्त करते हुए जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे। मामले में साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है।
लखनऊ पुलिस के अनुसार, अब तक आरोपितों की ओर से थाना स्तर या किसी उच्चाधिकारी को छेड़छाड़, यौन शोषण अथवा अन्य किसी प्रकार की शिकायत या प्रार्थना-पत्र पूर्व में प्रस्तुत नहीं किया गया था। संबंधित तिथियों की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और गहन विवेचना की जा रही है तथा नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल