Categories

September 13, 2026

IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, जांच में हत्या या लूट के सबूत नहीं

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में तैनात IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अहम जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्रावती देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस जांच के दौरान मौके से लूट या हत्या से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले

जांच के दौरान पुलिस को घर से वे आभूषण भी बरामद हुए, जिनके गायब होने या चोरी होने की बात सामने आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की सोने की अंगूठी, नाक की कील, कानों की सोने की बालियां और अन्य सामान घर से ही सुरक्षित बरामद कर लिए गए।

मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर फिलहाल हत्या या लूट की आशंका को बल नहीं मिला है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर अन्य तथ्यों को भी सत्यापित कर रही है ।

About The Author