
तिनसुकिया में सड़क का गड्ढा बना हादसे की वजह, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल; एम्बुलेंस की देरी पर लोगों में आक्रो
तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया में माकुम रोड पर सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। दीपावली के त्योहार के बीच सड़क पर बने गड्ढे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यामाहा बाइक संख्या AS 23 AJ 3936 पर सवार युवक माकुम रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से चालक संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने की खबर है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। लोगों के मुताबिक, सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
घटना ने माकुम रोड की जर्जर हालत और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सुधार के पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
सवाल यह है कि आखिर माकुम रोड की बदहाली कब दूर होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

Related Posts
असम : जोरहाट में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 4 कथित शिकारी गिरफ्तार; गैंडे के हमले में एक गंभीर घायल
गुवाहाटी : होटल बिलास इन शूटआउट: मुख्य आरोपी घनकांत पुलिस मुठभेड़ में ढेर
राहुल गांधी को असम आने का न्योता या विवादित तंज? हिमंत बिस्वा सरमा बोले- बॉर्डर पार करवा दूंगा