
पोस्टमॉर्टम में 23 चोटों का खुलासा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- “मुझे बचा लो” थे अबान के आखिरी शब्द; फॉरेंसिक जांच जारी
झांसी। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय अबान गुरुवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अबान के शरीर पर 23 चोटें थीं। तेज टक्कर के कारण उसका लिवर, फेफड़े और तिल्ली फट गई थी, पसलियां भी टूट गई थीं। अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव उसकी मौत की वजह बना।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का दरवाजा नहीं खुल रहा था, जिसे लोहे की रॉड से तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाहर निकालते समय अबान ने “मुझे बचा लो” कहा और कुछ ही देर बाद बेहोश हो गया।
फॉरेंसिक टीम को कार से सिगरेट का पैकेट, जूते और दो किताबें भी मिलीं। रिपोर्ट के अनुसार इनमें अंग्रेजी की पुस्तक “The Idiot” और “The Stationery Shop of Tehran” शामिल हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये सामान किसका था और यात्रा से उनका क्या संबंध था।
हादसे के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे अबान के बड़े भाई अहजम शव देखकर भावुक हो गए। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव प्रयागराज भेज दिए गए। पुलिस पूरे हादसे की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल