Categories

August 13, 2026

यूपी : रामपुर SP बोले- ‘सच्चा मुसलमान गोकशी नहीं कर सकता’, गोकशी करने वाला मुसलमान हरामी 

एसपी अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने कहा- सावन में गोकशी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, 5-10 साल पुराने आरोपियों का भी होगा सत्यापन

रामपुर। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने गोकशी की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “सच्चा मुसलमान गोकशी नहीं कर सकता। जो लोग यह काम कर रहे हैं, वे या तो मुसलमान नहीं हैं या फिर हरामी हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करना ही मेरा काम है।”

एसपी ने पुलिस लाइन में गोकशी रोकने को लेकर बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सावन माह के दौरान थाना गंज और थाना स्वार क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश लोग अमनपसंद हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गोकशी के मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पिछले 5 से 10 वर्षों में गोकशी के मामलों में नामजद सभी आरोपियों का सत्यापन कराया जाएगा, उनका डोजियर तैयार होगा और दोबारा अपराध करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिसोदिया ने अपने सहारनपुर कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां मौलवी, मौलाना और मुस्लिम शिक्षकों के माध्यम से लोगों से अपील कराई गई थी कि इस्लाम के अनुसार ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि देवबंद से भी कई बार गोकशी के खिलाफ फतवे जारी किए गए हैं।

एसपी ने कहा कि सावन जैसे पवित्र माह में गोकशी की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं और पुलिस ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं।

About The Author