
प्रयागराज : साउथ मलाका क्षेत्र में एक करोड़पति परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, घर के अंदर परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए थे, जबकि लापता बेटे का शव बाद में मिला।
मृतकों की पहचान 70 वर्षीय रविंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 वर्षीय पत्नी अनीता वैश्य, 45 वर्षीय बेटी मीनाक्षी और 40 वर्षीय बेटे अभिषेक के रूप में हुई है।
जांच के दौरान पुलिस को घर की दीवारों और एक बोर्ड पर लिखा संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया था कि “बंटी-बबली और बहू ने मारा”। इस संदेश के सामने आने के बाद मामले ने और रहस्यमय रूप ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके आधार पर मामले को हत्या के एंगल से जांचा जा रहा है। घटनास्थल की गहन तलाशी ली गई है और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल पुलिस संदेश की सत्यता, पारिवारिक विवादों और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा !

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट