
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते खौफनाक हादसे का रूप ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई लोग इमारत की ऊंचाई से कूद पड़े, जबकि कुछ लोग धुएं और लपटों के बीच फंस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 18 से 20 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दमकल कर्मियों ने बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद सामने आए वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। इनमें लोग अपनी जान बचाने के लिए रेलिंग और खिड़कियों से कूदते दिखाई दे रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और जांच जारी है ।

Related Posts
भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
₹3 करोड़ रिश्वत कांड: नकली दवा रैकेट की जांच में CBI की बड़ी कार्रवाई, IPS अधिकारी तलब
थाईलैंड से भारत लाया गया साइबर ठगी का मास्टरमाइंड, CBI की बड़ी कामयाबी