
बरेली। थाना कैंट पुलिस ने चोरी की योजना बनाने और अवैध हथियार से जुड़े मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 24 जून को पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर तिरिया भिटराहे के पास लड्डन की लकड़ी की टाल के सामने से समद उर्फ गुड्डू मास्टर निवासी वार्ड नंबर-3, तिरिया निजावत खां, थाना कैंट को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि 24 जून की रात थाना कैंट पुलिस ने तिरिया के जंगल में चोरी की योजना बना रहे गिरोह के चार आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान समद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी की योजना बनाने की गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
थाना कैंट पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार वांछितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts
गोरखपुर : PUBG में 3 लाख रुपये हारे 11वीं के छात्र ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, AI से बनवाई ‘खून से लथपथ’ फोटो
बरेली : समय पर राजस्व टीम पहुंचती तो कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचता मामला, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
बरेली : सुरक्षा के साथ सम्मान भी: शेरगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों को बांटी टी-शर्ट