
बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर अपहरण, मारपीट और फिरौती वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
पुलिस के मुताबिक ग्राम सिमरा निवासी अशफाक अहमद ने 20 जून को तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने उनकी कार रोककर जबरन गाड़ी में बैठाया, मारपीट की और खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 50 लाख रुपये की मांग की। मामले में थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने 21 जून की रात मुडिया रोड से जहीर, सन्नी अरोरा और सुमन्त यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक लाभ के लिए उन्होंने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जहीर, जो पीड़ित का परिचित था, ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी।
आरोपियों ने पीड़ित से यूपीआई और फोनपे के माध्यम से करीब 78 हजार रुपये तथा 6 हजार रुपये नकद वसूल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, तीन मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts
बरेली एयरपोर्ट की दीवार से लगे बिना फायर NOC चल रहे ढाबे ओर बारातघर ? अग्निकांडों के बाद भी सुरक्षा नियमों पर सवाल, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली भी घेरे में
बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली
बरेली: चोरी की साजिश रचने वाले गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार