Categories

August 13, 2026

BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन, लेकिन हर कोई नहीं खरीद सकेगा

दूरदराज और नेटवर्क विहीन इलाकों के लिए खास डिवाइस, सेना और आपदा एजेंसियों को मिलेगा प्राथमिक उपयोग

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ₹1,34,166 कीमत वाला नया Inmarsat Satellite Phone लॉन्च किया है। यह कोई सामान्य स्मार्टफोन नहीं, बल्कि ऐसा सैटेलाइट फोन है जिसे उन क्षेत्रों में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। इसकी बिक्री आम बाजार या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर नहीं होगी।

 

क्या है इस फोन की खासियत?

BSNL का यह फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होता है, जिससे मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी संचार संभव हो जाता है। इसकी प्रमुख खूबियां हैं—

 

सीधे सैटेलाइट से कनेक्टिविटी

  • बिना मोबाइल नेटवर्क के वॉयस कॉल की सुविधा
  • इमरजेंसी SOS अलर्ट भेजने की क्षमता
  • मजबूत और रग्ड डिजाइन
  • दूरदराज के इलाकों के लिए लंबी बैटरी लाइफ

 

आम लोग क्यों नहीं खरीद पाएंगे?

 

यह फोन किसी रिटेल स्टोर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगा। इसे खरीदने के इच्छुक व्यक्ति या संस्था को सीधे BSNL से संपर्क करना होगा और यह बताना होगा कि उन्हें सैटेलाइट फोन की आवश्यकता क्यों है। जरूरत और पात्रता के आधार पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

 

किनके लिए है यह फोन?

 

BSNL के अनुसार यह डिवाइस मुख्य रूप से—

  • भारतीय सेना
  • NDRF और SDRF जैसी आपदा प्रबंधन एजेंसियां
  • सीमा सुरक्षा बल
  • ऐसे दूरस्थ गांव और क्षेत्र जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता उनके।उपयोग के लिए बनाया गया है।

 

पुराने सैटेलाइट फोन और प्लान

 

BSNL पहले भी satPhone 2 सैटेलाइट फोन उपलब्ध करा चुका है, जिसकी कीमत करीब ₹90,000 थी। इसके मासिक प्लान कमर्शियल यूजर्स के लिए लगभग ₹5,600 और सरकारी संस्थानों के लिए करीब ₹3,360 से शुरू होते हैं।

 

D2D सेवा भी पहले शुरू कर चुका है BSNL

 

BSNL ने अमेरिकी कंपनी Viasat के साथ मिलकर Direct-to-Device (D2D) सैटेलाइट सेवा भी शुरू की है। यह सेवा उन इलाकों में संचार सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई है जहां मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई नहीं पहुंचता।

यह तकनीक दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, आपदा राहत कार्यों और एडवेंचर ट्रैवलर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

About The Author