नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शिक्षा व्यवस्था और NEET-2026 पेपर लीक मामले को लेकर तीन प्रमुख मांगें रखीं। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की अपील की।
CJP ने आरोप लगाया कि NEET-2026 पेपर लीक, CBSE 12वीं पोर्टल की तकनीकी समस्याओं और CUET परीक्षा में हुई देरी जैसे मामलों में केंद्र सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। संगठन ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई।
संगठन के अनुसार, 6 जून से शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किए गए थे और 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हैं, जिन्होंने 28 जून से भूख हड़ताल शुरू की थी।
CJP की तीन प्रमुख मांगें
- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिना किसी प्रतिबंध के रिहाई।
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या पद से हटाने की मांग।
- NEET-2026 पेपर लीक से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा।
CJP नेता सौरव दास ने कहा कि जेपी नड्डा ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और उचित स्तर पर चर्चा का आश्वासन दिया है। हालांकि, संगठन का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और धरना जारी रहेगा।


Related Posts
पान मसाला पैकेजिंग पर प्लास्टिक बैन, FSSAI ने जारी किए नए नियम; कंपनियों को बदलनी होगी पैकिंग
FSSAI की डाबर पर बड़ी कार्रवाई, कई खाद्य उत्पादों की बिक्री पर अस्थायी रोक
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत