Categories

October 3, 2026

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए दीपक लोधी ने अस्पताल में दम तोड़ा, पुलिस को आत्महत्या की आशंका; पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से सामने आएंगे तथ्य

वृंदावन/मथुरा। वृंदावन क्षेत्र के गुरु कृपा कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। उनका वास्तविक नाम दीपक लोधी बताया गया है और वह मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दीपक आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सौदांर्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

मौत से पहले निजी अंग को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई

मृतक के निजी अंग पर भी चोट/कटने की बात सामने आई है। यह चोट कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी पुलिस को कुछ समय बाद मिली। आश्रम से जुड़े लोग ही घायल दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस अब घटनास्थल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author