
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक शख्स ने ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी और बहन को कथित तौर पर गोली मार दी। दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना गोमतीनगर में बैंक के बाहर हुई। शुरुआती जानकारी में दोनों महिलाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। गोली लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और बाद में उनकी मौत हो गई।
मृतकों में एक की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जिन्हें आरोपी मानस की पत्नी बताया जा रहा है। दूसरी महिला की पहचान सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है, जो आरोपी की बहन बताई जा रही है।

पारिवारिक विवाद की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर जांच और साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
मौके से फरार हुआ था आरोपी
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
गोमतीनगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के घटनास्थल तक पहुंचने और वारदात के बाद की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Related Posts
वाराणसी में 40 साल के यूरोलॉजिस्ट ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव
बरेली: कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई
मायावती ने भतीजी दीपिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी का संकेत, परिवारवाद पर भी दो टूक