
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों में अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), अपर नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
IAS अधिकारियों में बड़े बदलाव
सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का CEO बनाया गया है, जबकि डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO नियुक्त किया गया है।
अभिषेक कुमार को लखीमपुर खीरी के CDO पद से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया CDO बनाया गया है।
राहुल सिंह को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग भेजा गया है। वहीं आनंद कुमार शुक्ला को विशेष सचिव एवं निदेशक रेशम विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का CDO, अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास और प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ है। नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद से अवमुक्त किया गया है।
PCS अधिकारियों की भी लंबी तबादला सूची
PCS अधिकारियों की सूची में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्रमुख तबादलों में—
- जंग बहादुर यादव — गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास।
- विश्वभूषण मिश्रा — काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के CEO से उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)।
- संजय कुमार पांडेय — प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नजूल) से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर।
- अमित कुमार — बहराइच के ADM (वित्त/राजस्व) से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
- मंगलेश दुबे — गौतमबुद्धनगर के ADM (प्रशासन) से उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज।
- विनीत उपाध्याय — बागपत के ADM (वित्त/राजस्व) से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
- राम शंकर — देवरिया के ADM (वित्त/राजस्व) से उपायुक्त (प्रशासन), खाद्य एवं रसद।
- दिग्विजय प्रताप सिंह — कासगंज के ADM (वित्त/राजस्व) से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद।
- संगम लाल — एटा के ADM (प्रशासन) से ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर।
- योगेंद्र सिंह — जालौन के ADM (न्यायिक) से उपनिदेशक, रेशम निदेशालय।
- बरखा सिंह — प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी।
- पंकज प्रकाश राठौड़ — नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर से ADM (वित्त/राजस्व), देवरिया।
- दीपक कुमार पाल — SDM बुलंदशहर से नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर।
- रेणु — SDM हापुड़ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद।
- अजय आनंद वर्मा — SDM औरैया से SDM आजमगढ़।
- रेणु मिश्रा — SDM सिद्धार्थनगर से SDM फर्रुखाबाद।
- प्रदीप कुमार सिंह — SDM गोंडा से SDM गौतमबुद्धनगर।
- प्रभुन कुमार — SDM कानपुर देहात से SDM बस्ती।
- वंदना त्रिवेदी — UPSSSC की उपसचिव से उपनिदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।
- अरुण कुमार — बदायूं के ADM (प्रशासन) से ADM (वित्त/राजस्व), बहराइच।
- मानवेंद्र सिंह — SDM सहारनपुर से ADM (प्रशासन), बदायूं।
- राजीव कुमार राय — उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक से ADM (वित्त/राजस्व), बागपत।
- अजय नारायण सिंह — आगरा के ADM (नागरिक आपूर्ति) से ADM (प्रशासन), एटा।
- प्रशांत कुमार — SDM आजमगढ़ से ADM (नागरिक आपूर्ति), आगरा।
- प्रियंका सिंह — SDM आजमगढ़ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा।
- अभय कुमार पांडेय — सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण से ADM (वित्त/राजस्व), कासगंज।
- सुखलाल प्रसाद वर्मा — SDM कौशांबी से ADM (नजूल), प्रयागराज।
- शत्रुहन पाठक — SDM बस्ती से ADM (न्यायिक), जालौन।
- देवेंद्र प्रताप सिंह-2 — मुख्य राजस्व अधिकारी, मिर्जापुर से सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण।
- विजेता — ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर से मुख्य राजस्व अधिकारी/उपसंचालक चकबंदी, मिर्जापुर।
- शुभी गुप्ता — SDM संभल से सहायक निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।
- अशोक कुमार — SDM मैनपुरी से SDM हापुड़।
- शुभेंदु शेखर सिंह — SDM झांसी से विशेष कार्याधिकारी, UPIIDA।
इसके अलावा गाजियाबाद, वाराणसी और मथुरा नगर निगमों में भी नए अपर नगर आयुक्त तैनात किए गए हैं।
कुल मिलाकर तबादला सूची में IAS के साथ PCS स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुआ है, जिससे कई जिलों के प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती हुई है।

Related Posts
800 करोड़ के कथित केनविज घोटाले में नया मोड़, फरार आरोपी की Zoom मीटिंग का वीडियो वायरल ” DIG से बात हो गई है
वाराणसी में 40 साल के यूरोलॉजिस्ट ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव
बरेली: कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई