Categories

August 14, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: लापरवाही पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शर्मा ने  (PIL) दायर करने की घोषणा की है।

अधिवक्ता रणधीर शर्मा बोले: मालवीय नगर अग्निकांड में अवैध निर्माण और विभागीय लापरवाही की होगी PIL से जांच

नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रणधीर शर्मा ने जिम्मेदार विभागों के खिलाफ जनहित याचिका (PIL) दायर करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी और विभागीय लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

रणधीर शर्मा ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा वर्ष 2001 में जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। उनका आरोप है कि संबंधित विभागों ने समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया और फायर सुरक्षा मानकों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कराया, जिसके चलते लोगों की जान जोखिम में पड़ी।

उन्होंने कहा कि हादसे वाले भवन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी थी और आपात स्थिति में लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। शर्मा के अनुसार, इस पूरे मामले में कई विभागों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

अधिवक्ता शर्मा ने यह भी कहा कि राजधानी में अवैध निर्माण की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से स्थायी निगरानी तंत्र बनाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि सैटेलाइट मैपिंग और आधुनिक तकनीक की मदद से अवैध निर्माणों की पहचान कर उन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में संबंधित विभागों के खिलाफ PIL दायर की जाएगी, ताकि हादसे की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जा सके।

 

 

 

About The Author