
अमृतसर । पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) जोगा सिंह की शनिवार सुबह अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अमृतसर के मजीठा क्षेत्र के पास हुई।
जानकारी के अनुसार एएसआई जोगा सिंह सुबह करीब 6 बजे स्कूटर पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Related Posts
अमृतसर में ASI पर फायरिंग करने वाला करणबीर मुठभेड़ में ढेर, पुलिसकर्मी भी घायल
पंजाब : लुधियाना में सड़क धंसी तो खुली ‘विकास’ की पोल! 50 फीट गहरी खाई के किनारे खड़ा मकान, पंजाब सरकार से उठे सवाल
पंजाब : आर्थिक तंगी में उजड़ा परिवार: मां ने तीन बच्चों की हत्या के बाद फंदे से दी जान, इलाके में शोक