Categories

August 13, 2026

बंगलुरू के फाइव स्टार होटलों में सड़ा खाना मिला 26 होटल-रेस्तरां की जांच , मिलावटखोरों के लिए काल बने तुकाराम

ज्यादातर जगह मिली गड़बड़ी, एक्सपायरी दूध और फंगस लगी सब्जियां भी रसोई में मिलीं

बेंगलुरु/मुंबई। शहर के प्रतिष्ठित थ्री और फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। करीब 26 होटल और रेस्तरां की जांच के दौरान कई जगह सड़ा-गला और एक्सपायरी खाद्य सामान मिला।

जांच के दौरान रेडिसन ब्लू अत्रिया से करीब 50 किलो चिकन, 25 किलो मांस, 23 किलो मछली और 7 किलो सब्जियों समेत 105 किलो एक्सपायरी सामान नष्ट कराया गया। वहीं द ललित अशोक होटल से 76 किलो मांस, 200 किलो सब्जियां और 32 लीटर एक्सपायरी दूध जब्त कर नष्ट किया गया।

ताज यशवंतपुर से भी करीब 72 किलो मांस और मछली बरामद हुई, जबकि शांगरी-ला से 15 किलो मांस जब्त किया गया। फोर सीजन्स होटल में भी 19 किलो मांस जब्त किया गया।

जांच में कई होटलों की रसोई में फंगस लगी सब्जियां, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और एक्सपायरी दूध मिलने की बात सामने आई। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं और संबंधित होटल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।

कार्रवाई के दौरान 63 रेस्तरां और भोजनालयों का निरीक्षण, 38 को नोटिस और 3 इकाइयों को बंद करने के आदेश दिए गए। कुल मिलाकर करीब चार लाख किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए।

About The Author