
बरेली । ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को लेकर बरेली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। त्योहार के दौरान शहर में जाम, हादसे और अव्यवस्था रोकने के लिए 28 मई को सुबह 5 बजे से नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि त्योहार के दिन लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासतौर पर दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, स्टंटबाजी, रैश ड्राइविंग और प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर नजर रखी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नमाज के दौरान चौकी चौराहा और मिनी बाईपास क्षेत्र में भारी वाहन और रोडवेज बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस और अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि त्योहार की खुशी में ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के पालन से ही त्योहार का आनंद दोगुना होगा।

Related Posts
बरेली : स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग 5 अक्टूबर से
बरेली में 60.98 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली में स्पा सेंटर की आड में अनैतिक गतिविधियों का धंधा फल फूल रहा ,ऐसा ही एक वीडियो सिग्नेचर स्पा सेंटर का वायरल