Categories

October 3, 2026

उत्तरप्रदेश: बरेली में कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रज़वी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बरेली.। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा और बरेली में उर्स-ए-रज़वी का आयोजन साथ-साथ होने के चलते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा, आयुक्त बरेली मंडल, डीआईजी बरेली परिक्षेत्र और एसपी सिटी बरेली ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मॉनिटरिंग की।

अधिकारियों ने पुलिस लाइंस स्थित कांवड़ के लिए बनाए गए जोनल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कांवड़ यात्रा और उर्स-ए-रज़वी की व्यवस्थाओं की निगरानी की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिवालयों से लेकर कांवड़ मार्गों तक निगरानी ,बरेली जोन के सभी जनपदों में श्रावण माह के आयोजन चल रहे हैं, जबकि बरेली में उर्स-ए-रज़वी भी आयोजित हो रहा है। ऐसे में शिवालयों, कांवड़ यात्रा मार्गों, कांवड़ शिविरों और स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस-प्रशासन का फोकस दोनों आयोजनों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के साथ-साथ श्रद्धालुओं और जायरीनों की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखने पर है।

About The Author